Uncategorized

पीएम श्री सेजेस बठेना में भूतपूर्व छात्र -मिलन समारोह संपन्न

धमतरी – पीएम श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में भूतपूर्व छात्र -मिलन समारोह का आयोजन किया गया । संस्था के इस अभिनव प्रयास में सत्र 1989 से अब तक सभी पूर्व छात्रों ने बढ-चढकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया गीत, नृत्य एवं सीमा साहू,भुवनेश्वरी साहू,प्रेमलता साहू ने अपने शिक्षक-छात्र अनुभव साझा किये।समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू एवं सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर,विधायक प्रतिनिधि ज्ञानचंद सिन्हा, बठेना वार्ड पार्षद श्यामलाल नेताम,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनय जैन, सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएन मिश्रा,सेवानिवृत्त प्राचार्य के एल देवांगन,सेवानिवृत प्राचार्य नागेन्द्र पाण्डेय, सेवानिवृत्त व्याख्यातागण-गोपाल मत्स्यपाल,रमा वर्मा ,एमएल साहू,एमएस भास्कर ,एच एल सिन्हा ,संस्था प्राचार्य रविंद्र कुमार साहू ,नरेंद्र कुमार साहू,आशीष गजेंद्र,कार्यक्रम में सफल उद्घोषक शिक्षक-नीता नेताम एवं मानिक सिन्हा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकस्टॉफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!