Uncategorized

सर्वसमाज समन्वय महासभा द्वारा राज्यपाल क़े नाम कलेक्टर को सौंपा गया यूजीसी के लिए सुझाव पत्र

सोमवार को सर्वसमाज समन्वय महासभा जिला धमतरी के द्वारा यूजीसी के विषय में अपना सुझाव प्रदेश के राज्यपाल के नाम द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया जिसमे सर्व समाज समन्वय महासभा जिला धमतरी कि जिला अध्यक्ष पदमनी चंद्राकर व जिला संयोजक दिलीप पटेल ने बताया कि सर्व समाज द्वारा बैठक कर सदन में ये सुझाव दिया गया कि समिति में सामान्य वर्ग के योग्य सदस्य अनिवार्य रूप से सम्मिलित हो, प्रत्येक शिकायत का निस्तारन तथ्यात्मक जांच निष्पक्ष सुनवाई के बाद ही हो, यदि कोई आरोप झूठा दुर्भावनापूर्ण, प्रेरित पाया जाता है तो शिकायतकर्ता के विरुद्ध उचित अनुशाशनात्मक,प्रशासनिक कार्यवाही कि जा सके सर्व समाज का आशय है किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिये.उपरोक्त कार्यक्रम में जिला सचिव चन्द्रकला पटेल, सदस्य विजय पदमवार, सरोज देवांगन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!