Uncategorized

घायल अवस्था मे मिला हिरण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

एक हिरण क़े घायल अवस्था मे मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने हिरण का रेस्कयु किया.
बता दे कि घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट सीमा से लगे ग्राम उमरगांव के शासकीय स्कूल मैदान से सामने आई जहां आज सुबह जंगल से भटककर आये एक कोटरी हिरण मैदान में लगे जाली तार में फंस गया।जिस पर युवकों की नजर पड़ी जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. तार में मुंह फंसने से हिरण घायल हो गया था, उसके मुंह से खून बह रहा था। इसकी जानकारी उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद के उपनिदेशक वरुण जैन को फोन के माध्यम से जानकारी दी गई, जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर हिरण को उपचार कराने ले जाया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!