Uncategorized

मैदान पर सीखे गए अनुशासन, धैर्य और सहयोग के गुण सीधे पेशेवर जीवन में दिखाई देते हैं – रंजना साहू

सिंध प्रीमियर लीग क्रिकेट आयोजन में पहुंचे भाजपाई

धमतरी – शहर के मिशन ग्राउंड में पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं युवा साथियों द्वारा आयोजित एसपीएल सिंध प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू एवं भाजपाई पहुंचे,सेमीफाइनल मैच का टॉस करवाकर श्रीमती साहू ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी,उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मैदान पर सीखे गए अनुशासन, धैर्य और सहयोग के गुण सीधे पेशेवर जीवन में दिखाई देते हैं। समाज का यह आयोजन निश्चित कई प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का बेहतर मौका प्रदान कर रहा है,खेल गतिविधियाँ टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आपसी समन्वय को मजबूत करती हैं। नियमित खेल गतिविधियाँ न केवल शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती हैं। खेलों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष चंदू जैसवानी,नगर निगम एमआईसी प्रभारी द्वय नरेंद्र रोहरा विजय मोटवानी,भाजपा जिला महामंत्री द्वय राकेश साहू महेंद्र पंडित,डीपेंद्र साहू,विजय साहू,जय हिन्दूजा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा,देवेश अग्रवाल,दौलत वाधवानी,मनीष आसवानी,दीपक ललवानी,बंटी वाधवानी,राजू पंजवानी,अभिषेक कोटवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!