Uncategorized

माँ महामाई के पूजन और महानदी आरती से हुई महानदी जागरूकता अभियान (मां) की शुरुआत

महाअभियान (मां ) के तहत श्रमदान, स्वच्छता अभियान चलाया गया, दिखाई गई जागरुकता फिल्म

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी सूरज सिंह परिहार व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे विशेष रुप से उपस्थित
महानदी उद्गम स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर शुरु हुआ अभियान

धमतरी । महानदी जागरूकता महा अभियान ( मां ) के तहत आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। महानदी जागरूकता अभियान की शुरुआत माँ महामाई के पूजन और महानदी आरती से हुई। फरसिया में आज सुबह कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी सूरज सिंह परिहार, जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, सरपंच केशव टेकाम, मेधा फाउंडेशन के संस्थापक नीमल राघवन और शुचिता, महामाया मंदिर समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अभियान की सफलता कामना की। बड़ी संख्या में आस पास के गाँवो के ग्रामीण जन भी मौजूद रहे। सभी लोगों में महानदी को संवारने के इस अभियान के लिए उत्साह और हर्ष देखा गया। महानदी को सवारने के पूरे प्लान की जानकारी वीडियो के माध्यम से उपस्थित लोगों को दी गई। माँ अभियान की शुरुआत पर वॉलंटियर्स को टी शर्ट और कैप देकर सम्मानित किया गया।
महानदी जागरूकता महा अभियान ( मां ) के तहत शामतरा और फरसियां में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान करके अभियान को सार्थकता प्रदान किया गया। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी (सिहावा) के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा महानदी के आसपास स्थल की सफाई की गई। ग्रामीणों की जागरूकता हेतु महानदी की महत्ता पर निर्मित फिल्म की प्रस्तुति की गई। गणेशघाट के आसपास वन विभाग द्वारा छायादार वृक्षारोपण करने तथा तार फैंसिंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि,ग्राम विकास समिति,स्व सहायता समूह की महिलाएं, स्वच्छता दीदी गणेशघाट में पूजा अर्चना पश्चात जल कलश लेकर कर्णेश्वर धाम में अर्पण किया गया। स्व सहायता समूह की महिलाएं व स्वच्छता दीदी महानदी उद्गम स्थल को स्वच्छ रखने स्वच्छता की शपथ ली गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम विकास समिति, रेडक्रॉस सोसायटी के वॉलिंटियर्स भी हिस्सा लिये। बता दे कि मां अभियान का उददेश्य है कि पर्यावरण का संरक्षण, नदी और, प्रकृति के प्रति जनचेतना को जागरूगक करना तथा मूलभूत सुविधाओं से जोडऩे तथा स्थानीय लोगों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना है।
जल संरक्षण व स्वच्छता की ली गई शपथ

महानदी जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए जन भागीदारी और जल संरक्षण तथा स्वच्छता की शपथ भी ली गई कि मै जल का समुचित उपयोग करुंगा, जल के प्रत्येक बूंद का संचयन करुंगा। किसी भी प्रकार के कचरे, प्लास्टिक आदि को नदी, नालो, जंगलो या अन्य किसी स्थान पर नहीं फेकूंगा। ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो। यह शपथ स्वयं पालन करने के साथ ही दूसरों से भी पालन कराने की बात कही गई।
मां अभियान का यह है मुख्य उद्देश्य
मां अभियान का मुख्य उद्देश्य है शामतरा से अमाली 1.50 कि.मी., अमाली से संबलपुर 1.50 किलोमीटर, संबलपुर से छिपली 2.50 किलोमीटर छिपली से नगरी 0.50 किलोमीटर, नगरी से देवपुर 2.90 किलोमीटर, देवपुर से कर्णेश्वर 3 किलोमीटर, कर्णेश्वर घाट से गणेश घाट 1.8 किलोमीटर की दूरी में यह अभियान जिले के लिए सार्थक पहल है। यह अभियान न केवल महानदी के संरक्षण और संवर्धन का प्रयास करता है बल्कि यह राज्य की संस्कृति, इतिहास और अर्थव्यवस्था को भी मजबूत प्रदान करता है। अभियान महानदी के संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है जो इसे एक सफल और स्थायी अभियान बनाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!