Uncategorized

शक्ति के स्रोत भगवान सूर्य देव की साधना व आराधना का पर्व है छठ-: विजय मोटवानी

सनातन परंपरा में हमारी आस्था एवं श्रद्धा हम सबको बांधती है एकता के सूत्र -:कुलेश सोनी

धमतरी। नहाय- खाय की पवित्र रस्म के साथ तीन दिन का छठ महापर्व की शुरुआत आज शाम डूबते सूर्य को अर्क देने के साथ शुभारंभ हो जाएगा इससे पूर्व नगर निगम की ओर से शहर में उक्त अनुष्ठान को संपन्न करने के पवित्र आमा तलाब घाट पर साफ सफाई ,चूना मार्किंग, समुचित प्रकाश सहित अन्य उक्त स्थल पर आने वाले भक्तों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने के लिए अंबेडकर वार्ड के पार्षद एवं पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा की पहल पर पार्षद विजय मोटवानी, कुलेश सोनी, मुकेश शर्मा आज कल सुबह घाट स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया श्री मोटवानी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से प्रत्येक 30 त्यौहार एवं पर्व को संरक्षित करते हुए संवर्धित कर आगे बढ़ाने हेतु अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार देती है छठ पर्व भी ऊर्जा एवं शक्ति के स्रोत सूर्यदेव की पूजा के माध्यम से समाज में सकारात्मक कार्यों को एकजुटता, समभाव के साथ करने की प्रेरणा देता है वही कुलेश सोनी ने बताया कि बिहार से निकलने वाली छत पर्व की पूजा आज पूरे देश के आस्था व श्रद्धा के साथ हम सबको एकता के सूत्र में बांधने वाली प्रमुख उत्सव बन गई है। इस अवसर पर मुकेश शर्मा टेकराम देवांगन भास्कर राव रामकांत सुनील यादव राधे यादव सुनील सोनी पुष्कर ध्रुव मोहन राव दीनदयाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!