Uncategorized

निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध सीमा में प्राप्त करने हेतु उपलब्ध संसाधनों के श्रेष्ठतम प्रयोग की रीति ही प्रबंध कहलाती है-डॉ ए एन दीक्षित

प्रबंधन की कुशलता ही सफलता का मार्ग है पर हुई संगोष्ठी


धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के मूल उद्देश्यों के तहत सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान करने, देश की सहकारी समितियो को अपने और ग्रामीण बंधुओं के आर्थिक विकास के साथ ही विस्तार की नई संभावनाओं से अवगत कराने जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा वनांचल क्षेत्र नगरी विकासखंड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित फरसिंया में गांधी चौक के दुर्गा मंच में कोऑपरेटिव बैंक नगरी के अंतर्गत 10 लैंप्स समितियो के सदस्यों व कृषको सहित पदाधिकारिओ का 23 अप्रैल 2025 को एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में प्रशिक्षक डॉक्टर ए एन दीक्षित ने सहकार से समृद्धि विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रबंधन की कुशलता पर कहा कि सहकारिता व्यवसायिक संगठन का ही एक रूप है। सहकारिता केवल लाभ की भावना से ही संचालित नहीं होती बल्कि एक व्यावसायिक संगठन होने के नाते स्वयं को हानि से बचाए रखकर आगे बढ़ाना प्रत्येक समिति का लक्ष्य होता है। निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध सीमा में प्राप्त करने हेतु उपलब्ध संसाधनों के श्रेष्ठतम प्रयोग की रीति ही प्रबंध कहलाती है। कुशल प्रबंधन आज व्यावसायिक कुशलता का मूल मंत्र है। प्रबंधन की अकुशलता में अन्य उपलब्ध संसाधनों का भी सही उपयोग नहीं हो पता है। संगोष्ठी का शुभारंभ ग्राम पंचायत फरसिंया सरपंच केशव टेकाम, उप सरपंच त्रिलोक साहू, लैंप्स फरसिंया के प्राधिकृत अधिकारी सुदर्शन चनाप, वरिष्ठ कृषक फरसिंया लिलंबर साहू, कृष्णा साहू, कौशल सोन अध्यक्ष उत्सव समिति फरसिंया, जिला सहकारी संघ धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू, प्रबंधक ए पी गुप्ता, प्रशिक्षक डॉक्टर ए एन दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर पूजा अर्चन कर किया गया। कार्यक्रम को मंचस्थ अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लैंप्स प्रबंधक फरसिंया राहुल कुमार साहू, सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र ठाकुर सहित कर्मचारी व बड़ी संख्या में कृषक, सहकारी क्षेत्र से जुड़े सदस्य व महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित अतिथियों को श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वह आभार प्रदर्शन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता ने किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!