Uncategorized

निगम को 50 लाख की क्षति पहुंचाने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही

विपक्षी पार्षदों ने निगम आयुक्त से की मांग


धमतरी। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि निगम अंतर्गत सोरिद वार्ड में नाला निर्माण कार्यों में अधिकारियों ने बड़ी गलती की गई है किसान के निजी जमीनों में लगभग 200 मीटर नाला बना दिया । किसान के शिकायत करने के बाद नाला को डायवर्ट करने के लिए साल भर पहले बने बीटी रोड को उखाड़ कर वहा नाला बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लगभग निगम को 50 लाख की क्षति होने का अंदाजा लगाया जा रहा है ।दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने , अकारण 19 प्लेसमेंट कर्मचारियों को काम से निकालने, फर्जी राशन कार्ड बनाए गए की जांच समिति ने क्या कार्यवाही की गई किनको नोटिस दिया है। जांच रिपोर्ट कब आयेगी इन तीन सूत्रीय मांगो के लेकर कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त का घेराव किया गया। श्री सोनकर का कहना है कि 50 लाख की क्षति जो निगम को हुई है उसका जिम्मेदार कौन है । नगर निगम का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दोषी अधिकारियों पर कड़ी से कार्यवाही करवाने आयुक्त को मांग पत्र सौपा। साथ ही एक हफ्ते के अंदर अगर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नही की गई तो कांग्रेस पार्षदों द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी ।इस अवसर पर पार्षद योगेश लाल, विशु देवांगन, सुमन मेश्राम, रामेश्वरी कोसरे , पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर , पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!