Uncategorized

बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में यात्रियों को शीतल पेयजल हेतु खल रही फ्रीजर की कमी

बस स्टैण्ड के वाटर एटीएम का शटर डाउन, बाहर नल से मिल रहा नार्मल पानी


धमतरी । वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे है। सेहत बिगाडऩे वाली गर्मी में रोजाना हजारों लोगो द्वारा आवश्यक कार्यो के चलते सफर किया जाता है। इस दौरान धमतरी नया बस स्टैण्ड में कई बार बसों का इंतजार यात्रियों को करना पड़ता है। पूर्व में नगर निगम द्वारा बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय को निगम द्वारा संवारा गया था, लेकिन वर्तमान में स्थिति पहले जैसे ही होने लगी है। आज जब हमारे प्रतिनिधि ने यात्री प्रतिक्षालय का जायजा लिया तो वहां स्वच्छता की स्थिति बेहतर नहीं थी। दीवालो में पान-गुटखा खाकर जगह-जगह थूंक के निशान नजर आया। टाईल्स पर गंदगी रही। प्रतिक्षालय में लगे चारो पंखे रनिंग कनिडशन में थे। इससे कुछ हद तक यात्रियों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं यात्री प्रतिक्षालय में शीतल पेयजल के लिए फ्रीजर की कमी यात्रियो ने बताई। यात्री हरीश देवांगन, इन्द्रेश साहू, विकास सोनकर ने बताया कि सालों पहले यात्री प्रतिक्षालय में पर्याप्त सुविधाएं थी। यहां एलसीडी टीवी था जिससे यात्रियों का मनोरंजन होता था। ठंडे पानी के लिए फ्रीजर था। जिससे यात्रियों को पानी खरीदना नहीं पड़ता था। डस्टबीन था। वर्तमान में सबसे ज्यादा कमी फ्रीजर की महसूस हो रही है। यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। यात्री प्रतिक्षालय में स्तनपान कक्ष भी बनाया गया है लेकिन इसका लाभ आज तक महिलाओं को मिला ही नहीं, यह हमेशा बंद रहता है।
वाटर एटीएम व बीएस किरी चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से मिल रहा पानी
नया बस स्टैण्ड में वैसे पानी की विशेष किल्लत अब नही रही है। बस स्टैण्ड के प्रसाधन केन्द्र के समीप निगम के वाटर एटीएम का शटर तो बंद रहता है लेकिन एटीएम के बाहर नल से नि:शुल्क 24 घंटे नार्मल पानी उपलब्ध रहता है। इसी प्रकार निगम के एंट्री गेट के पास ही सालो से बीएस किरी चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से स्थायी रुप से ठंडा पानी की व्यवस्था टंकी व फ्रीजर लगाकर की गई है। जिससे वर्तमान में भी लोगो ठंडा पानी लोगो को मिल रहा है। लेकिन लोगो को जानकारी नहीं होने के कारण लोग पानी के लिए भटकते है।
यात्री प्रतिक्षालय में फ्रीजर व पानी की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को करेंगे निर्देशित – महापौर
चर्चा करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नया बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में यात्रियों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराने फ्रीजर लगाने व पानी की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया जायेगा। बस स्टैण्ड में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!