Uncategorized

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्रों द्वारा नवाचार को प्रदर्शित करने वाली प्रेरणादायक सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सफल कार्यक्रम छात्रों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है - धीरज अग्रवाल


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में शैक्षिक सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 4 से 12 तक के छात्रों की रचनात्मकता और बौद्धिकता का उत्सव मनाया गया। कुल 179 मॉडलों के साथ यह प्रदर्शनी तीन खंडों में विभाजित थी। कक्षा 4, 5, कक्षा 6, 8 और कक्षा 9, 12 जहाँ छात्रों ने उत्साह और नवाचार के साथ थीम आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती रीता यादव, आई ए एस (एडीएम, धमतरी) ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जिज्ञासु और सीखने के प्रति उत्साही बने रहने के लिए प्रेरित किया। निदेशक धीरज अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस आयोजन की सफल रूपरेखा छात्रों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि मेहनत का फल हमेशा मिलता है। प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को प्रश्न पूछने, खोज करने और अपने ज्ञान को वास्तविक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समग्र शिक्षा और नवाचार की भावना का प्रतीक बताया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) के छात्रों द्वारा भारत के भूगोल और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया। प्रथम पुरस्कार वेस्ट मटेरियल से बिजली के लिए गुनज्ञा वैद्य, आदित्य साहू, अनुराग साहू और रजत गुप्ता (कक्षा 9) को मिला। द्वितीय पुरस्कार सेल्फ-सस्टेनेबल हाउस के लिए भाविक, सृजन, रौनक, ऑस्टिन, भव्य, ज्ञानेंद्र, अक्षत और अक्षय (कक्षा 10) को मिला। तृतीय पुरस्कार प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन के लिए तिथि बराडिय़ा, लव्या, तविषी, आरिका, गाथा (कक्षा 9) और अदिति को प्रदान किया गया। मध्य वर्ग (कक्षा 6 से 8) प्रथम पुरस्कार कम्पोस्ट मॉडल के लिए मौलिक (कक्षा 8) को मिला। द्वितीय पुरस्कार ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए आर्ना त्रिवेदी (कक्षा 8) को मिला। तृतीय पुरस्कार भारतीय संविधान मॉडल के लिए शिविका कुकरेजा (कक्षा 8) को प्रदान किया गया। कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 4 से 5) प्रथम पुरस्कार ट्रैफिक मॉडल के लिए काव्या जैन, नैरा गोलछा और सार्सवी जैन (कक्षा 5) को मिला। द्वितीय पुरस्कार धूप प्रकलपम के लिए अर्शित, ओज, शौर्य सिंह और आर्यन को मिला। तृतीय पुरस्कार इलेक्ट्रिक बेल के लिए अनिका बर्नवाल (कक्षा 4) को प्रदान किया गया। प्रदर्शनी के निर्णायक वरिष्ठ वर्ग के लिए दीपक ठाकुर, नितेश नारायण सिंह, श्रीमती दर्शना बाजपेयी, कनिष्ठ और मध्म वर्ग के लिए विकास अग्रवाल, श्रीमती संगीतिका सेन, श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी रहे। गणना कार्य शैलेन्द्र पवार और मयंक जगताप द्वारा किया गया। समन्वयक रोहित कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!