दो माह से सार्वजनिक शौचालय बंद, खुले मे शौच को मजबूर वार्डवासी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा,गौतम वाधवानी ने किया वार्ड का निरीक्षण, कहा जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे निगम का घेराव

शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने बताया कि आज मकेश्वर वार्ड में वार्ड अध्यक्ष सुरेश राजपूत के नेतृत्व में वार्ड का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि सार्वजनिक शौचालय 2 माह से बंद पड़ा है.बार बार महिलाओं द्वारा वार्ड पार्षद को शिकायत करने के बाद भी अभी तक व्यवस्था मे सुधार नहीं किया गया है और आज महिलाए शौच के लिए बाहर जाने पर मजबूर हो गए हैं.रात में डर लगा रहता है खुले में शौच करने से शर्म आती है.भाजपा मोदी सरकार का जो सपना है स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में कोई शौच में न जाए मगर आज नगर निगम उसका पूरा उल्लंघन कर खुले में शौच के लिए विवश कर रहा है. ब्लॉक अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा गौतम वाधवानी ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इसे सुधारा नहीं गया तो वार्ड वासियों के साथ नगर निगम का घेराव किया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से मजदूर कांग्रेस संघ प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी ब्लॉक उपाध्यक्ष चंदन रजक वार्ड अध्यक्ष सुरेश राजपूत नीला बंजारे सत्यभामा ध्रुव अनीता साहू नीतू ध्रुव सातों ढीमर अग्निबाई ध्रुव माहेश्वरी ढीमर कुलेश्वरी साहू सरस्वती ध्रुव दयावती साहू अम्बिका ध्रुव कृति ध्रुव गणेशीया सतनामी उर्मिला गजबीये शगुन ध्रुव संगीता ध्रुव शारदा यादव बिरजा ध्रुव हमीन ध्रुव संगीता ध्रुव वार्ड निवासी उपस्थित रहें.
