टीम एनडब्ल्यूडी द्वारा सकोरा वितरण का 11वां वर्ष, लाइव पेंटिंग के साथ आयोजन सम्पन्न

धमतरी। धमतरी में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम एनडब्ल्यूडी द्वारा सकोरा वितरण का कार्य इस वर्ष अपने 11वें वर्ष में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व मात्र 500 सकोरों से की गई थी, जो आज बढ़कर 3500 से अधिक सकोरों तक पहुँच गई है। गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष के आयोजन में विशेष रूप से लाइव पेंटिंग का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सकोरों को सुंदर रंगों से सजाकर पर्यावरण और जीवों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दर्शाया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी डीएफओ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। साथ ही शुभम यादव द्वारा बड़ी ही मनमोहक लाइव पेंटिंग बनायी गई गौरैया के विलुप्त होने को लेकर टीम एनडब्ल्यूडी के सदस्य भूमि मुलवानी, मनीष मखीजा, समीर जैन और जयदीप बिस्वास ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पहल से जुड़ें और अपने आसपास सकोरे रखकर जीव-जंतुओं के लिए जल की व्यवस्था करें। साथ ही इस कार्यक्रम में गौरव लोहाना निकिता शर्मा किरण साहू, कुनाल सिंह नमन मिथिलेश, रेनू जसूजा, दिशा जसूजा लवली जसूजा सारांश केसवानी पीयूष जसूजा, मानसी पंजवानी, श्रद्धा आहुजा, राशि पिंचा, सौम्या बनवासी सहित अन्य लोग भी थे।



