Uncategorized

निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने संविधान निर्माता की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण उनके योगदान को किया याद

पार्टी के पुनीत उपदेश सामूहिकता से मजबूत करेंगे समरसता-: विजय मोटवानी


धमतरी। देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में समरसता दिवस के रूप में इस दिन को मनाते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम भाईचारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती है इस वर्ष पार्टी अपनी स्थापना दिवस 6 अप्रैल से सेवा पखवाड़ा चलाते हुए सार्वजनिक सरोकार के विभिन्न कार्यों को समझ में गति प्रदान की है इसी क्रम में अपने को जोड़ते हुए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष एवं आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी ने जनता की सेवा में अनेक कार्यों को समर्पित किए हैं श्री मोटवानी ने इस दिवस पर अंबेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहां है कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कार में ही सेवा रचता एवं बसता है, आजादी के बाद पार्टी में समरसता शब्द को सार्थक करने के लिए इस दिवस की उपयोगिता को समझ में सिद्ध करके राष्ट्र को मजबूत करने हेतु जो योगदान दिया है वह आज के दृष्टिकोण से प्रासंगिक है। श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं आस्था व निष्ठा रखते हुए राष्ट्र को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के आह्वान समरसता दिवस को बृहद रूप से आयोजित करने की आग्रह समाज के जिम्मेदार लोगों से किया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!