पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा का जीवन रहा भाजपा के प्रति समर्पित, हो सकते है महापौर पद के योग्य उम्मीदवार
80 के दशक में जब से भाजपा की स्थापना हुई है पार्टी जुड़े है श्री बरडिय़ा, कई दशकों से है भाजपा में सक्रिय
राजनीति में सक्रियता के साथ ही जनसेवा, समाजसेवा, गौसेवा सहित धर्मिक कार्यो में रहे है अग्रणी

धमतरी। धमतरी नगर निगम महापौर पद अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। ऐसे में भाजपा से महापौर पद के कई दावेदार सामने आ रहे है। इन सबके बीच एक नाम पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारो व शहर में जोर शोर से हो रही है।
बता दे कि श्री बरडिय़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता है। विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक करते रहे है। राजनीति सक्रियता के साथ ही जनसेवा, समाजसेवा, गौसेवा व धार्मिक कार्यो में भी अग्रणी रहे है। शहर की जरुरतों और समस्याओं से परिचित है। ऐसे में शहर विकास के लिए महापौर पद के लिए भाजपा से योग्य उम्मीदवार हो सकते है। भाजपा में भी वेे सर्वमान्य प्रत्याशी साबित हो सकते है। सन 80 के दशक में जब भाजपा की स्थापना हुई तब से एक युवा निरंतर राष्ट्रसेवा, पार्टी सेवा और जनसेवा के कार्य में जुटे रहे। वे भाजपा में अपनी निरंतरतरता बनाये रखने का संकल्प दोहराते रहे। बता दे कि श्री बरडिय़ा ने बी. कॉम की शिक्षा अर्जित की है। संघ में भी वे विगत 45 वर्षो से सक्रिय है। कई वर्षो से आदर्श शिक्षण समिति के अध्यक्ष है। शिक्षा को विशेष महत्व देते हुए शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है। श्री बरडिय़ा राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट धमतरी के पूर्व अध्यक्ष रहे चुके है। शहर में उनकी पहचान गौसेवक के रुप में भी है।
छात्र जीवन से ही राजनीति में है सक्रिय, भाजपा में विभिन्न पदों कार्य कर साबित किया काबिलियत
निर्मल बरडिय़ा छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय है। वे अभाविप के सदस्य रहे, जनसंघ के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। 1980 में धमतरी शहर मंडल कोषाध्यक्ष रहे, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में शहर के चुनाव संचालक रहे। 1991 में सिहावा विधानसभा के चुनाव का संचालन किया, 1994 में रायपुर ग्रामीण कोषाध्यक्ष बने, 1995 में नगर पालिका चुनाव संचालक, 2000 से 2004 तक धमतरी जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए चयनित हुए। 2003 में जिले की तीनो विधानसभा धमतरी सिहावा, एवं कुरूद में विजय प्रात्ति कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनाव संचालन में है महारत हासिल
2008 में धमतरी विधान सभा चुनाव का संचालन, 2009 में सिहावा विधान सभा का चुनाव संचालन 2014 लोकसभा चुनाव, नगर निगम चुनाव, व 2019 विधान सभा, नगर निगम व लोक सभा में दी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। 2003 से विधान सभा व 2024 लोक सभा चुनाव के दोनो क्षेत्रो में चुनाव प्रचार प्रसार किया। 4 बार सिहावा विधान सभा का चुनाव संचालन, 10 बार धमतरी विधान सभा क्षेत्र का चुनाव संचालन, 4 बार नगर पालिका एवं नगर निगम का चुनाव संचालन किया।
विभिन्न संगठनों में निभाई महत्ती भूमिका
सामाजिक कियाकलापों में श्री बरडिय़ा हमेशा सक्रिय रहे है। वे श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ धमतरी सचिव, धमतरी जेसीज, रोटरी क्लब, सकल जैन श्रीसंघ धमतरी के अध्यक्ष रहें। राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट धमतरी के उपाध्यक्ष रहें। छ.ग. चेम्बर आफ कॉमर्स, धमतरी सराफा संघ से जुड़े हुए है। जिला संयोजक छ.ग. आफ कॉमर्स धमतरी है। महावीर इंटरनेशनल धमतरी, हिन्दी साहित्य समिति धमतरी के सदस्य है। छ.ग. आफ चेम्बर कॉमर्स जिला धमतरी से दंतेवाड़ा के चुनाव संचालक रहें। इसके अतिरिक्त शहीद बिरसा मुण्डा छात्रावास धमतरी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहें। अमृत महोत्सव के संयोजक रहें। सहकारी संस्थाओं में उनकी भूमिका रही है। वहीं सहकारी प्रिंटिंग प्रेस, धमतरी के अध्यक्ष रहें।
भाजपा में श्री बरडिय़ा की है एक मजबूत आधार स्तम्भ के रुप में पहचान
उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल बरडिय़ा दशकों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय है। पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों पर खरा उतरते रहे है। वर्तमान में भी उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है बल्कि पार्टी द्वारा दिए गए चुनाव संचालन, प्रभार व अन्य जिम्मेदारी पर खरा उतरने कोई कसर नहीं छोड़ते है। पूर्व में जब वे भाजपा जिलाध्यक्ष थे तब उनका कार्यकाल काफी सफल रहा। आज भी उनके सफल कार्यकाल की चर्चा होती है। भाजपा में उन्हें एक मजबूत आधार स्तम्भ के रुप में माना जाता है।
