Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने ग्राम बिजनापूरी में देवांगन समाज सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर भी रहे मौजूद

धमतरी। विधायक ओंकार साहू , महापौर विजय देवांगन व जिलापंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर नें ग्राम बिजनापूरी पहुंच कर समस्त देवांगन समाज के सामजिक बंधु व ग्राम वासियों से मुलाकात करके देवांगन समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर देवांगन को एक महत्पूर्ण सौगात दिये। विधायक ओंकार साहू नें अपने उद्बोधन में कहा देवांगन समाज ने अपनी पहचान मेहनती , ईमानदार कर्तव्य परायण समाज के रूप में स्थापित की है। महापौर विजय देवागन ने कहा आने वाले समय में समाज की संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ साथ समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। तों निश्चित ही समाज विकास कि ओर अग्रसर होगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर ने कहा कोई भी जनप्रतिनिधि किसी समाज का नही होता है वह सभी समाज का जनप्रतिनिधि होता हैं साथ ही जनप्रतिनिधि सभी समाज के सभी वर्ग के लिए कार्य करने वाला होता है। ग्राम के सरपंच रिंकू सेन गांव के विकास के लिए आग्रह करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर चंपाराम देवांगन, अवध राम देवांगन, संतोष देवांगन साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों व समाजजनों कि उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!