Uncategorized

सदर उत्तर वार्ड में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

धमतरी। शहर के सदर उत्तर वार्ड में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य जसराज डागा, वरिष्ठ सदस्य शिव शर्मा, नेताप्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा वार्ड पार्षद नीलू डागा, नीलेश लूनिया, हेमंत बंजारे सरिता असाई,लक्की डांगा, सहित वार्डवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि साय सरकार का एक वर्ष विकास को समर्पित रहा। इस एक वर्ष में मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया गया। श्री रोहरा ने कहा कि 138 वर्षों से वर्तमान नगर निगम ( पूर्व में नगर पालिका) में भाजपा का कब्जा रहा है पिछले पांच वर्षों को छोड़कर। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भाजपा का पार्षद सहित महापौर बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होगी। आज के भूमिपूजन में सदर उत्तर वार्ड झूलेलाल मंदिर के पास चबूतरा निर्माण, जिम भवन के पीछे आँगन बड़ी, जिम भवन के ऊपर अतिरिक्त कमरा, एवं इतवारी बाजार के पास चबूतरा का लोकार्पण एवं कँवर लाल दुग्गड घर से डॉ वर्षा जैन घर तक नाली, धर्म चंद जैन घर से डॉ एनपी गुप्ता घर तक नाली निर्माण, धर्म चंद जैन घर से नूरानी चौक तक नाली निर्माण, डॉ एनपी गुप्ता घर से आंगन बाड़ी तक नाली निर्माण कार्य किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!