Uncategorized

पार्षद – महापौर बनने बढऩे लगी दावेदारों की कतार

महापौर और पार्षद पद के लिए टिकट पाने हर वार्ड से है कई दावेदार

शहर के 40 वार्ड में से 20 वार्ड अनारक्षित, 13 वार्ड ओबीसी, 7 वार्ड एसटी-एससी के लिए हुआ है रिजर्व

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव हेतु महापौर और पार्षद पद हेतु आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही स्थिति स्पष्ट हो गई है कौन किस वार्ड से चुनाव लडऩे पात्र है। ऐसे में अब नेता खुलकर पार्षद और महापौर पद के लिए दावेदारी करने लगे है। दिन प्रतिदिन दावेदारों की संख्या बढऩे लगी है। बता दे कि कभी भी अब चुनाव आदर्श आचार संहिता के साथ चुनावी तिथि का ऐलान हो सकता है। इसके पूर्व ही दावेदार सक्रिय हो गये है। चूंकि महापौर का पद अनारक्षित मुक्त घोषित हुआ है। इसलिए महिला पुरुष किसी भी वर्ग के नेता चुनाव लड़ सकते है। इसलिए दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं वार्डो में भी एक ही पार्टी से कई दावेदार सामने आ रहे है। अब यह तो वक्त ही बतायेगा कि किस दावेदार को भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार बनाती है? ज्ञात हो कि निगम अन्तर्गत 40 वार्डो में से 20 वार्ड अनारक्षित हुआ है। इसमें सभी वर्ग के नेता नेत्री चुनाव लडऩे पात्र हो गये है। वहीं 13 वार्ड ओबीसी, 7 वार्ड एसटी-एससी के लिए रिजर्व है। जहां सिर्फ रिजर्व कोटे के लिए प्रत्याशी चुनाव लडऩे योग्य होंगे।
बगावत का रहेगा डर
बता दे कि नगरीय निकाय चुनाव में बगावत की आंशका ज्यादा रहती है। गत निकाय चुनाव में भी भाजपा कांग्रेस के 5 बगावती नेताओं ने चुनाव जीता था। इससे किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नही था। आखिरकार 18 वार्ड जीतने वाली कांग्रेस पार्टी ने तीन वार्ड पार्षद को अपने पाले में कर महापौर के लिए बहुमत प्राप्त किया था। वहीं भाजपा 17 वार्ड जीतने के बाद मात्र निर्दलीय 2 पार्षद को अपने पक्ष में कई पाई थी। इस बार भी जिस प्रकार दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। उससे बगावत होने की आंशका बढ़ती जा रही है।
साल 2019 में 18 में कांग्रेस, 17 वार्डो में भाजपा को मिली भी जीत
साल 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में धमतरी नगर निगम अन्तर्गत 40 वार्डो में 18 में कांग्रेस और 17 में भाजपा जीती 5 पर निर्दलीय विजयी रहें। कांग्रेस ने हटकेशर, शीतलापारा, सरदार पटेल वार्ड, औद्योगिक वार्ड, नवागांव वार्ड, घांसीदास वार्ड, ब्राम्हणपारा, कोष्टापारा, महिमासागर वार्ड, गोकुलपुर, सदर दक्षिण, मराठापारा, पोस्टआफिस, बनियापारा, नयापारा, टिकरापारा, डाकबंगला वार्ड, सुभाषनगर में जीत दर्ज किया था। वहीं भाजपा ने लालबगीचा, सुन्दरगंज वार्ड, बठेना वार्ड, मकेश्वर वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, सदर उत्तर वार्ड, दानीटोला वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, रामपुर, बांसपारा, मोटर स्टैण्ड वार्ड, अम्बेडकर वार्ड, सोरीद वार्ड, जोधापुर वार्ड, विवेकानंद वार्ड, रिसाईपारा पश्चिम वार्ड में भाजपा जीती थी। वहीं 5 वार्ड में निर्दलीय जीते थे। जिनमें साल्हेवारपारा, जालमपुर वार्ड, विंध्यवासिनी वार्ड, रिसाईपारा पूर्व, रामसागर पारा शामिल है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!