Uncategorized

जिला पंचायत धमतरी के अरुण सार्वा अध्यक्ष व गौकरण साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन में कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु नहीं भरा गया नामांकन

जिला पंचायत के 13 में से 11 सीटों पर भाजपा समर्थित सदस्य व दो सीटो पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों को मिली है जीत

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज जिला पंचायत धमतरी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। बता दे कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के अरुण सार्वा व उपाध्यक्ष पद पर गौकरण साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए।
ज्ञात हो कि आज जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु प्रक्रिया शुरु की गई। इसके तहत आज निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया। सुबह 11 कार्यक्रम की घोषणा की गई। इसके पश्चात 11.5 से 11.50 तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने का समय दिया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा समर्थित सदस्य अरुण सार्वा व उपाध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से भाजपा समर्थित सदस्य गौकरण साहू ने नामांकन भरा। वहीं विपक्ष कांग्रेस की ओर से निर्वाचन हेतु नामांकन दाखिल नहीं किया गया। जिससे चुनाव की नौबत नहीं आई और निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन हो गया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष भाजपाईयों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री व निगम महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजु चन्द्राकर, जिला भाजपा मंत्री अविनाश मिश्रा, कविन्द्र जैन, डेनिश चन्द्राकर, सहित सहित बड़ी संख्या में भाजपाई व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
बता दे कि धमतरी जिला पंचायत के 13 सीटों में से मात्र 2 सीट पर कांग्रेस सदस्य जीते है। जिसमें क्षेत्र क्रमांक 6 से कविता योगेश बाबर और क्षेत्र क्रमांक 4 से नीलम चन्द्राकर ने जीत दर्ज किया है। शेष 11 सीटों पर भाजपा समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!