5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.14 लाख का माल जप्त, एक ही सप्ताह में जुआ पर दूसरी बड़ी रेड, 4 बाइक, 6 मोबाइल और नगदी बरामद
जुआ, सट्टा और आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर धमतरी पुलिस का कड़ा शिकंजा, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

एसपी धमतरी द्वारा पिछले समीक्षा मिटिंग में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ-सट्टा के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी और ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना केरेगांव क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है।
केरेगांव पुलिस को आस पास के नागरिकों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। शिकायत की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही थी। जुआरियों द्वारा लगातार स्थान बदल-बदलकर सुनियोजित तरीके से जुआ खेला जा रहा था, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ लोग ताश के माध्यम से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां पुलिस को देखकर कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।जुआरियों से6 नग मोबाइल कीमती 12,500 रूपये,4 नग मोटर सायकल कीमती 75,000 रूपये, नगदी रकम 27,300 रूपये, 52 पत्ती ताश,कुल जुमला कीमती 1,14,800 रूपये जब्त किया गया है.उक्त समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया गया है।