Uncategorized

सुबह मौसम ने ली करवट, आसमान छाये बादल, ठंडी हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

कई स्थानों पर पेड़ व शाखाएं हुई क्षतिग्रस्त, विद्युत उपकरणों में आई खराबी, घंटो बिजली रही गुल


धमतरी। आज सुबह से तेज धूप रही, लेकिन सुबह लगभग 8.30 बजे से मौसम में करवट ली और आसपास में बादल छाने लगे। कुछ देर में ही बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया। और तेज हवाएं चलने लगी। और हल्की बूंदाबांदी हुई।
बताया जा रहै कि छत्तीसगढ़ में मौसम में अचानक बदलाव का मुख्य कारण उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश और बिहार से आंध्रप्रदेश तक बनी द्रोणिका व चक्रवाती परिसंचरण है। इस सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते धमतरी, बालोद, रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे भीषण गर्मी से अस्थाई राहत मिली है। लेकिन यह मौसम आफर भी लेकर आया है। शहर सहित ग्रामीणों क्षेत्रो में कुछ देर के आंधी तूफान के कारण घंटो बिजली गुल रही। जिससे लोगो के घरो में पानी नहीं पहुंच पाया। व अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हुए। बताया जा रहा कि तेज हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए है। कुछ स्थानों पर बिजली तारो उपकरणो में खराबी आई है। जिससे चलते विद्युत आपूर्ति बदहाल रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!