Uncategorized

पेट्रोल डीजल के लिए पंपो में लग रही वाहनों की लंबी कतार

ईंधन की किल्लत को लेकर लोग हो रहे पैनिक, जरुरत से ज्यादा ले रहे पेट्रोल डीजल

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम व अन्य अधिकारी पंपो में पहुंचकर पेट्रोल डीजल वितरण की निगरानी करते हुए बेहतर व्यवस्था हेतु कर रहे निर्देशित

धमतरी। ईरान, अमेरिका, इजराइल युद्ध का असर अब भारत में व्यापक स्तर पर नजर आ रहा है। धमतरी जिले में भी गैस के बाद अब पेट्रोल डीजल की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद से व खबरों के माध्यम से पंपो में पेट्रोल डीजल की किल्लत की जानकारी मिलने के बाद धमतरी में लोगो में पैनिक की स्थिति बनी हुई है। कल रात तक शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद रहे। इसका कारण पेट्रोल डीजल की किल्लत नहीं बल्कि लोगो के भारी भीड़ व अव्यवस्था को बताया गया। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम व अन्य अधिकारी पंपो में पहुंचकर पेट्रोल डीजल वितरण की निगरानी करते हुए बेहतर व्यवस्था हेतु निर्देशित किये।
आज सुबह भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो के पंपो में लोगो की कतारे लगनी शुरु हुई। दुपहिया से लेकर चार पहिया बसे ट्रक भी पेट्रोल डीजल के लिए कतारबद्ध नजर आई। आज सुबह से बस्तर रोड स्थित कालटेक्स पेट्रोल पंंप में बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल भराने पहुंचे। वहीं अम्बेडकर चौक के पास स्थित, मकई चौक व आमातालाब रोड स्थित पेट्रोल पंप सहित अन्य पंपो में लोगो की भीड़ उमड़ी। और कतारबद्ध होकर पेट्रोल लेते रहे। कुछ पंपो में स्टाक कम होने के कारण पेट्रोल डीजल देना भी बंद किया गया। हालांकि कलेक्टर महापौर, राज्य सरकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा जिले व प्रदेश मे पेट्रोल डीजल के पर्याप्त स्टाक होने की बात कहते हुए पैनिक न होने की अपील कर रहे है। लेकिन आमजनता पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है।
जरुरत से ज्यादा ले रहे पेट्रोल डीजल इसलिए बिगड़ रही स्थिति
जैसे ही लोगो में यह चर्चा फैली की पेट्रोल डीजल की कमी हो रही है लोग पैनिक में आकर जरुरत से कंही अधिक पेट्रोल डीजल वाहनों में भरा रहे है। साथ ही कुछ लोग आने वाले दिनों के लिए पेट्रोल डीजल का स्टाक भी करने लगे है। एकाएक खपत बढऩे और कंपनी से सप्लाई कम होने कारण कुछ पंपो में शॉर्टेज की स्थिति बनने लगी है।
पंपो में करनी पड़ी पुलिस की तैनाती
लोगो में बढ़ते पैनिक के चलते पेट्रोल डीजल के लिए मारामारी की नौबत आ गई है। पंपो में लंबी लंबी कतारे लग रही है। ऐसेे में अव्यवस्था व विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होने लगी थी, इसलिए अब पंपो में पुलिस की तैनाती भी की जा रही है। ताकि पंप के बाहर वाहनों की कतार यातायात बाधित न हो और न ही किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो।
वाहनों के हिसाब से तय की जा रही लिमिट
सीमित पेट्रोल डीजल की मात्रा की बीच भारी डिमांड को देखते हुए अब पेट्रोल पंपो में वाहनों के हिसाब से पेट्रोल डीजल की लिमिट तक की जा रही है। कालटेक्स पेट्रोल पंप में बोर्ड टांगकर वाहन के हिसाब से लिमिट भी तय की गई है। जिसके अनुसार 18 चक्का के लिए 150 लीटर, 12 व 16 चक्का के लिए 100 लीटर, कार के लिए 20 लीटर, ट्रैक्टर 10 लीटर, मेटाडोर 10 लीटर, वैन 10 लीटर, 6 चक्का 50 लीटर की लिमिट तक की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!