Uncategorized
दिव्यांग प्रेरणा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने किया रक्तदान

धमतरी। दिव्यांग प्रेरणा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने आज रक्तदान किया। यह रक्तदान उन दिव्यांग बहनों के लिए है जिन्हें डिलीवरी के समय रक्त की आवश्यकता होती है। यह समिति 2024 से लगातार रक्तदान करते आ रही है और आज भी जन प्रयास रक्तदान महोत्सव सम्पन्न कराया। संस्था के दो सदस्यों ने भी समिति के संस्थापक बसंत कुमार बिश्नोई और नीलकंठ कुमार मीडिया प्रभारी ने भी अपना रक्तदान दिया और अन्य रक्तदाताओं ने भी रक्तदान को प्राथमिकता दी।
