Uncategorized

संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती में शामिल हुए पूर्व विधायक लेख राम साहू

संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती सेन समाज धमतरी एवं सेन एसोसिएशन के द्वारा सेन चौक श्री राम नगर धमतरी में भव्य आयोजन किया गया जिसमें अतिथि बनकर पहुंचे श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली का सेन समाज के पद अधिकारी गण एवं सेन समाज के सदस्यों के द्वारा फूल माला एवं पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया गया.
लेख राम साहू ने सेन समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सेन समाज के आराध्य देव महान संत और समाज सुधारक के जयंती पर विराजमान सभी सामाजिक बंधुओ एवं धमतरी जिला वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं निश्चित तौर पर सेन जी महाराज भक्ति आंदोलन के एक महान संत कवि और समाज सुधारक थे जिन्हें सेन समाज का आराध्य देव माना जाता है उन्होंने स्वामी रामानंद जी से दीक्षा ली और ज्ञान वैराग्य एवं निष्काम कर्म की शिक्षा पूरे समाज को दिए सेन जी महाराज के भजनों और पदों में ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव प्रमुख है
मैं संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन वंदन करता हूं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!