Uncategorized

ट्रक, हाइवा और मोटरसाइकिल में भिंड़ंत, चार घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

ग्राम बालोदगहन के पास ट्रक, हाइवा और मोटरसाइकिल में गंभीर सड़क दुर्घटना हुई.हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल धमतरी लाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बालोदगहन के पास आज ट्रक, हाइवा और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रूपेन साहू निवासी बालोद, राजू साहू निवासी दुर्ग, रामावतार साहू और पप्पू खेर नामक व्यक्ति घायल हुए है। सभी घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। जंहा पर इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!