Uncategorized

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर महापौर रामू रोहरा सहित जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण

धमतरी-भारत रत्न,संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के महापौर रामू रोहरा, सभापति कौशिल्या देवांगन,एमआईसी पार्षद गण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के दौरान महापौर रामू रोहरा ने डॉ.अंबेडकर के जीवन एवं उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संविधान आज भी देश को मजबूत लोकतंत्र की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
सभापति कौशिल्या देवांगन ने भी अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के योगदान को अतुलनीय बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. अंबेडकर जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!