लोकतंत्र का उत्सव तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो – ज्योति भानू चन्द्राकर

कुरुद। नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत समस्त वार्डों के निवासियों से अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने विनम्र अपील की है कि यहाँ एस आई आर का फार्म 9 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक भराने का कार्य बी एल ओ एवं सहयोगी के रूप में नगरपालिका के कर्मचारियों के द्वारा प्रत्येक बूथों मे समस्त मतदाताओं का नाम शत-प्रतिशत हो इस भाव के साथ भराया जा रहा है। नगर सीमा अंतर्गत जो व्यक्ति यहाँ निवासरत है। जो कुरूद के किसी भी वार्ड के निवासी हो और मतदाता सूची में नाम हो वे अपना नाम यहीं एसआईआर फार्म में भरें। अन्यत्र गाँव या स्थान में दोहरे नाम को फार्म में अंकित न करके शहरी सीमा में ही रखने का कष्ट करें, ताकि भविष्य में आने वाले समय मे अपने आने वाली पीढिय़ों के व्यवस्थित जीवन यापन हेतु नगरपालिका क्षेत्र के समस्त सुविधाओं का लाभ ले सके। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद सटीक और अद्यतन मतदाता सूची पर टिकी होती है। और इसी उद्देश्य से एस आई आर सर्वे एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने वार्डों में नियुक्त बीएलओ के साथ सतत समन्वय बनाकर सर्वे कार्य को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का उत्सव तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं। उन्होंने पार्षदों से भी आग्रह किया कि वे अपने वार्डों में नागरिकों को सर्वे की महत्ता समझाएँ और घर-घर पहुँच रहे सर्वे दल को पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित करें।


