विश्व पटल पर ऋषि और कृषि भारत की अमिट पहचान-: विजय मोटवानी
योग दिवस पर निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। आज धमतरी में मुख्यअतिथि अजय चंद्राकर के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें श्री चंद्राकर ने बताया योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और अनुशासित जीवन का आधार भी है आइए, हम सभी योग को अपनाकर स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करें Ó अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विश्व पटेल पर भारत की अमित पहचान यहां की ऋषि एवं कृषि पद्धति है जिसके कारण विश्व को स्वास्थ्यगत जीवन देने के लिए भारत ने अपना हमेशा सार्थक भूमिका निर्वहन करते हुए ऐसा कार्य किया है कि 21 जून को आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकार करते हुए अपने जीवन को खुशहाल बनाने का सार्थक माध्यम बन रहे हैं ।