Uncategorized

केरेगांव वन परिक्षेत्र क़े जंगल में लगी आग, वन संपदा को नुकसान

धमतरी। जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगल में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 138 में अचानक आग भड़क उठी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में कई पौधे और इमारती लकड़ियां आ गईं, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। गर्मी के मौसम में लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं ने वन विभाग की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जंगलों और वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अक्सर बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन बार-बार जंगलों में लग रही आग इन दावों को धुएं में उड़ते हुए दिखा रही है। स्थानीय स्तर पर भी जंगलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर वन परिक्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!