Uncategorized

शहर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान:नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही

धारा 117 एमवी एक्ट के तहत 4 वाहनों पर कार्यवाही

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, ब्रेथ एनालाइजर से लगातार जांच जारी

धमतरी शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस की यातायात शाखा द्वारा लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इसी क्रम में शहर में रोड किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ी कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए यातायात पुलिस द्वारा धारा 117 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।इस दौरान नो पार्किंग में खड़े 4 वाहनों पर प्रति वाहन 300 रुपये के हिसाब से चालानी कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!