Uncategorized

एनएसयूआई द्वारा पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं युवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित कर शहीदो को दी गई श्रद्धांजलि

शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है-राजा देवांगन

23 मार्च को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा पीजी कॉलेज धमतरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं युवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दो मिनट के मौन के साथ की गई। इस दौरान उपस्थित छात्रों एवं युवाओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है। उन्होंने युवाओं से अन्याय, भ्रष्टाचार एवं गलत व्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे।कार्यक्रम में मनीष साहू अध्यक्ष पीजी कॉलेज ,नमन बंजारे, अरविंद यादव, नोमेश सिन्हा, विनय गंगाबेर, सुदीप, सिन्हा, रोहित जगत, स्वयं सोनकर, यश दुबे यश चंद्राकर, विप्लव राव, वैभव सोनकर, हार्दिक, भावेश, आदि, टिकेंद्र, रोशन यादव,सरस्वती, यशोदा, रोशनी, प्रमिला, किरण, चांदनी, आदित्य बघेल ,भावेश चंदनिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!