Uncategorized

सोरिद वार्ड में आकांक्षीय शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण,आयुक्त व सभापति ने दिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश

धमतरी-नगर निगम धमतरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत सोरिद वार्ड के बाबा डाबरी के पास आकांक्षीय शौचालय का निर्माण कार्य जारी है। शनिवार को नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल, सभापति कौशल्या देवांगन एवं उपायुक्त पीसी सार्वा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रिया गोयल ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित इंजीनियर को क्यूरिंग की प्रक्रिया नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में प्रयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण हो, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।सभापति कौशल्या देवांगन ने भी स्थल पर मौजूद कर्मचारियों से चर्चा कर निर्माण की तकनीकी बारीकियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह शौचालय आम जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है, इसलिए इसके हर पहलू पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में कुल पाँच स्थानों पर शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है, बनने वाला आकांक्षीय शौचालय न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा, बल्कि आसपास के रहवासियों को एक महत्वपूर्ण सुविधा भी प्रदान करेगा।इस दौरान कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत,उपभियंता नमिता नागवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!