एनएसयूआई उपाध्यक्ष के साथ आरक्षक द्वारा दुव्र्यवहार व मारपीट का आरोप, विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन

धमतरी। पुलिस पर जबरन दुव्र्यवहार व मारपीट का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई द्वारा बीती रात्रि सिटी कोतवाली थाने का घेराव किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने वाले आरक्षक को सस्पेंड करने की मांग की गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि बीती रात्रि लगभग 9.30 बजे मकई गार्डन के पास एनएसयूआई उपाध्यक्ष नमन बंजारे अपने मित्रो के साथ बैठे हुए थे तभी कोतवाली टीआई आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे इस दौरान एक आरक्षक द्वारा दुव्र्यवहार करते हुए मारपीट किया। जिसके विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ता सिटी कोतवाली पहुंंचे और थाने के सामने प्रदर्शन करने लगे विरोध स्वरुप कार्यकर्ताओं ने अद्र्धनग्न होकर भी प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक कार्यकर्ता विरोध जताते रहे। जिसके पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। राजा देवांगन ने कहा कि पुलिस अपराधो पर रोक लगाने में नाकाम रही है। इसलिए आमजनता पर अपना पुलिसिया जोर दिखा रही है। निर्दोष लोगो के साथ इस प्रकार के दुव्र्यवहार व मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


