Uncategorized

2020 में चोरी के मामले में 5 साल से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

प्रार्थी विजय कोटवानी पिता किशनचंद कोटवानी 50 साल गणेश चौक धमतरी कि रिपोर्ट पर कि दिनांक 23 अप्रैल 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, की 13 टीन रिफांइड तेल व 01 टिन कतरी का जुमला 19,700 रूपये को उसके दुकान को रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा चोरी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 457,380 भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।विवेचना के दौरान अन्य दो आरोपियों की पतासाजी के लिए लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी शंकर ढीमर एवं रवि नेताम को गिरफतार किया जा चुका था एवं एवं दोनों आरोपियों के कथन के आधार पर एक अन्य अन्य आरोपी वांटेड उर्फ सोनू ध्रुव का पतासाजी किया जा रहा था, जो लगातार घर से फरार होने व आरोपी के हरसंभव प्रयास बाद नही मिला।
जिसको मुखबिर लगाकर लगातार प्रयास के बाद आरोपी वाटेंड उर्फ सोनू ध्रुव पिता गोपाल ध्रुव 25 साल को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त आरोपी का का पुर्व मे भी थाना सिटी कोतवाली मे दर्ज अपराध क्र० 277/22 धारा 294,323,506,34,324 भादवि० के तहत अपराध दर्ज है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से चोरी प्रआर.रवि जगने,आरक्षक गणेश नेताम,डायमंड यादव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!