Uncategorized

सिटी पार्क में अवैध रूप से गांजा बेचते महिला को किया गया गिरफ्तार

थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला की एक महिला जो कत्था रंग की साड़ी पहनी है सिटी पार्क के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में लोगो को अवैध रूप से गांजा विक्रय कर रही है की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल सिटी पार्क धमतरी पहुंचकर उक्त आरोपिया के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आरोपिया आरती रजक पति स्व राम रजक 50 वर्ष पता रामसागर पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०) के कब्जे से एक पीला रंग के कपड़े के थैला के अंदर खुला अवस्था में 330 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 3,000 रूपये एवं नगदी रकम 200 रूपये जुमला 3,200 रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 20 (ख) एनडीपीएस० एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम,महिला आरक्षक सुनीता साहू, मीनाक्षी साहू, गोदावरी ध्रुव, सोनम शुक्ला, अनिता सिंग का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!