Uncategorized

जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने किया वार्ड में जल आपूर्ति का निरीक्षण

धमतरी। जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर द्वारा मोटर स्टैंड वार्ड के उस्मानिया बड़ा, लोहाना गली एवं नेशनल हाईवे क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। बीते कुछ दिनों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभापति श्री सोनकर सुबह 7 बजे ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान वार्ड के पार्षद राकेश चंदवानी सहित जल विभाग के कर्मचारी मंगलु निर्मलकर एवं पंचराम सिंहा उपस्थित रहे। टीम ने वार्ड के विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।जांच के दौरान पाया गया कि सुबह 7:10 बजे से ही लोगों के घरों में पानी आना शुरू हो गया था, जो लगभग 8 बजे तक निरंतर जारी रहा। जिन स्थानों से पानी की समस्या की शिकायत मिली थी, वहां भी टीम पहुंची, लेकिन मौके पर कोई विशेष समस्या नहीं पाई गई।लोहाना गली क्षेत्र में एक मोटर पंप के माध्यम से सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं घड़ी चौक के पास स्थित महेश क्लॉथ स्टोर से लेकर पुराना बस स्टैंड लाइन तक पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध पाया गया।
सभापति अखिलेश सोनकर ने मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार की जल समस्या न हो, इसके लिए विभाग सतत निगरानी रखे हुए है और शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!