Uncategorized

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत गंदगी फैलाने वाले 6 दुकानदारों पर की कार्यवाही, कटा चालान

8 दुकानों से 20 किलो झिल्ली, 1 किलो प्लास्टिक चम्मच और 1 किलो डिस्पोजल जब्त

धमतरी-नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने शहर में गंदगी फैलाने वाले 6 दुकानदारों पर कुल 1400 का चालान किया। यह कदम स्वच्छता नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने को लेकर- उठाया गया।इसके अतिरिक्त, टीम द्वारा 8 दुकानों की जांच की गई, जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पाई गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 20 किलोग्राम झिल्ली, 1 किलोग्राम प्लास्टिक चम्मच और 1 किलोग्राम डिस्पोजल जब्त किया गया। यह प्लास्टिक वस्तुएं नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित हैं क्योंकि ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं और स्वच्छता अभियान के खिलाफ जाती हैं।नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। यह कार्रवाई स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!