Uncategorized

राष्ट्र के नव निर्माण में नारियों की महत्वपूर्ण भागीदारी- आदर्श वर्मा

गायत्री परिवार का विशाल नारी जागरण सम्मेलन

माता जी जन्म शताब्दी समारोह 2026 के पूर्व तैयारी के लिए नारी जागरण प्रकोष्ठ जिला धमतरी द्वारा एक दिवसीय विशाल जिला स्तरीय नारी जागरण सम्मेलन का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में किया गया। जिसमें जिले के धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक के 300 से अधिक सक्रिय महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती आदर्श वर्मा जोन समन्वयक छत्तीसगढ़ ने कहा कि हमारे देश की नारियां अगर अपने भीतर की योग्यता, क्षमता एवं प्रतिभा को पहचान कर देश के नवनिर्माण में जुट जाएं तो युग परिवर्तन अवश्य होगा। अब नारी शक्ति के जागरण का समय आ गया है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गायत्री परिवार के जिला महिला प्रमुख एवं गायत्री शक्तिपीठ धमतरी के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने कहा वर्तमान समय में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर विकास एवं उन्नति का अवसर प्रदान किया जाय, एवं स्वावलंबन के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए। जिससे गुरुदेव के सप्तक्रांति आंदोलन साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी जागरण,पर्यावरण संरक्षण,कुरीति आंदोलन एवं स्वावलंबन को और गति प्रदान कर सकें। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने जन्म शताब्दी समारोह अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर अभी से तैयारी में जुट जाने प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें कुरुद ब्लाक से श्रीमती साधना देवांगन, ओम कुमारी कंवर, कविता डड़सेना,तेश्वरी साहू,, भखारा ब्लाक से चन्द्र वती साहू, बबीता साहू, दुर्गेश नंदिनी सिन्हा,धमतरी से लक्ष्मी साहू,अनुसूईया सिन्हा,चितरेखा साहू, एवं नगरी से अपने विचार व्यक्त किए। साथ में पूर्व प्रबंध ट्रस्टी हरषद मेहता ने भी विचार रखे।सत संकल्प पाठ ट्रस्टी यशोदा साहू द्वारा एवं प्रज्ञा गीत शकुन कश्यप एवं सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्रीमती खिलेश्वरी किरण द्वारा शामिल बहनों को साड़ी भेंटकर सम्मान किया गया। भाईयों को गमछा भेंट किया गया। सभी परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ गामिनी साहू एवं श्रीमती नेहा सिन्हा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती खिलेश्वरी किरण द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती आदर्श वर्मा,बी.एल.वर्मा, श्रीमती खिलेश्वरी किरण, दिलीप नाग, चेतन साहू, राजकुमार साहू, हर्षद मेहता,उगेश बंसोर, कौशल साहू, डॉ राम चन्द्र मेश्राम, लक्ष्मण यादव, विरेंद्र सिन्हा, तरुण साहू, पुरुषोत्तम निर्मलकर, प्रदीप देवांगन, गीतांजलि साहू,रेखराम साहू, तीरथ राम साहू, देवनारायण जैन, सुशीला छाटा, पुष्पा सिन्हा, रीता बाण्डे,बसंता निर्मलकर, पद्मनी साहू, संध्या साहू, सोहद्रा तारक, सविता साहू, नमिता देवांगन, रेखा सिंह सहित जिले भर से बहुत बड़ी संख्या में महिला मण्डल की बहने शामिल हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!