Uncategorized

पंचर दुकान में भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

धमतरी। आज रात्रि शहर की पुरानी मंडी के पीछे स्थित एक पंचर दुकान में अचानक आग लगने से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे टायर, ट्यूब, पंचर बनाने की मशीनें और अन्य औजार पूरी तरह जल गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समाचार लिखें जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के समय दुकानदार अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया हैँ प्रारंभिक तौर पर किसी की शरारत या लापरवाही को आगजनी का कारण माना जा रहा हैँ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!