Uncategorized

जातिगत जनगणना से आयेगी पारदर्शिता- पूर्व विधायक लेखराम साहू


धमतरी। कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि जातिगत जनगणना से समाज के सभी वर्गो की वास्तविक समाजिक और आर्थिक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी और पिछड़े हुए वर्गो को ऊपर एवं आगे लाने के लिए रास्ता साफ हो जायेगा वहीं पिछड़े हुए वर्गों को सरकारी योजनाओं के तहत सीधा भरपुर लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने जातिगत और आर्थिक जनगणना की शुरूवात की थी ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को आगे लाया जा सके । भाजपा सरकार लम्बे समय तक जातिगत जनगणना से बचती रही लेकिन कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष से केन्द्र सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा। लेखराम साहू ने इसे राहुल गांधी की जीत और जनता के हक की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!