Uncategorized

पूरे विश्व को आध्यात्म का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद को कोटि कोटि नमन- विजय देवांगन

धमतरी। रत्नाबांधा कालेज मोड़ पास स्थित युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन, एमआईसी सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सुविचारों का समागम रहे है अपने विचार धारा से सबको प्रेरित किये है।उन्होंने कहे थे उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगो को प्रभावित किया वह विद्ता और प्रेरणा के बड़े श्रोत माने जाते है। स्वामी विवेकानंद जी का शिकागो में दिया भाषण आज भी सबके बीच प्रसिद्ध है जहां उन्होंने भारत व सनातन धर्म का इतनी संवेदनशीलता व गहराई से प्रतिनिधित्व किया था जिसे आज भी हम सब गौरवान्वित महसूस करते हैं स्वामी विवेकानंद अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली और तर्कयुक्त विचारों से किसी के भी सोचने का नजरियां बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता है। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। तत्पश्चात महापौर विजय देवांगन ने प्रतिमा स्थल को सौंदर्यीकरण कर जीणोद्धार करने अधिकारीयो को निर्देश दिया. इस अवसर पर एमआईसी सदस्य-राजेश ठाकुर,केन्द्र कुमार पेंदरिया,शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा,पूर्व एल्डरमेन लखन जनार्दन गौतम,नरोत्तम यादव,भूपेश साहू,उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!