Uncategorized

महतारी वंदन योजना ने बढ़ाया महिलाओं का मान

छोटी छोटी जरूरतों के लिए अब नहीं पड़ता किसी के आगे हाथ फैलाना

सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल कार्यक्रम में योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं का किया गया सम्मान

धमतरी 18 दिसंबर 2024/ आज प्रदेश सहित जिलेवासी एक उत्सव की तरह मना रहे हैं और खुशियां बांट रहे हैं। वजह है सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार का एक साल में बड़ी उपलब्धि हासिल करना।

इसके तहत् बीते 9 दिसंबर से जिले में अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिले की आंगनबाडियों में भी रंगोली, खेल, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों सहित महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। स्थानीय रत्नाबांधा और श्यामतराई पहुंची महिलाओं ने खुश होकर कहती हैं कि उनकी छोटी छोटी जरूरतों, स्वास्थ्य और पोषण ईत्यादि हेतु पैसों के लिए अब उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़ता। क्योंकि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय उन्हें महतारी वंदन योजना के रूप में हर माह एक हजार रुपए हमारे खाते में भेज देते हैं। अब हम निश्चिंत होकर इस राशि का उपयोग खुद की सेहत और पोषण सहित अन्य जरूरतों में कर लेती हैं। इसके लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!