Uncategorized

शांति कॉलोनी चौक के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, घंटो रही बिजली गुल


धमतरी। शांति कॉलोनी चौक के पास एक बीती रात्रि ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई इस आगजनी में ट्रांसफार्मर भीषण रूप से जल गया. आग की लपटे उठने लगी. कुछ ही देर मे आग पूरे ट्रांसफर मे फ़ैल गई. भयानक आग देख आसपास के लोगो दहशत का माहौल रहा.बता दे कि यह घटना शनिवार की देर रात्रि शांति कॉलोनी चौक पवन होटल के पास हुई थी जहां पर बड़ा विधुत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है हालांकि उसमें आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है किंतु ओवरलोड की वजह से वहां आग लगी होगी यह चर्चा मौके में हो रही थी बाद में दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया ट्रांसफार्मर में भीषण आग की वजह से घंटों उस इलाके की लाइट भी गुल रही घटना में कोई हताहत नहीं हुआ यह राहत वाली बात है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!