Uncategorized

धमतरी जिला क्रिकेट संघ की ऐतिहासिक जीत: सरगुजा को हराकर प्लेट ग्रुप के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

धमतरी: धमतरी जिला क्रिकेट संघ की अंडर-16 टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन और अटूट टीम भावना के दम पर सरगुजा की टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस महत्वपूर्ण जीत के साथ ही धमतरी ने प्लेट ग्रुप के क्वार्टर फाइनल में ससम्मान प्रवेश कर लिया है।
मैच की शुरुआत में सरगुजा की टीम ने पहली पारी में 163 रन बनाए, जिसमें मानस सिंह (53) और गौरव मिश्रा (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। धमतरी के गेंदबाज पियूष जैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 17 रन देकर 5 विकेट झटके। जवाब में धमतरी की टीम ने अपनी पहली पारी में 184 रन बनाकर 74 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। धमतरी की ओर से कुंतल साहू (47), तल्लीन पूरी गोस्वामी (34), लक्ष्य कुमार तुर्रे (28) और निलेश रजक (24) ने उपयोगी योगदान दिया।सरगुजा की दूसरी पारी धमतरी के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम मात्र 94 रनों पर सिमट गई। धमतरी के उत्कर्ष राज विश्वकर्मा ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए 7.3 ओवरों में 3 मेडन के साथ सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए। नीलेश रजक और लसित गोस्वामी ने भी 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।जीत के लिए मिले 74 रनों के लक्ष्य को धमतरी की टीम ने 29 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान मृणाल सिन्हा (28) और अक्षत महावर (18) ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज के पार पहुँचाया।धमतरी जिला क्रिकेट संघ ने इस जीत को टीम वर्क का परिणाम बताया है और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोच अनुप्रिया मंडल का मार्गदर्शन रहा निर्णायक

टीम की इस ऐतिहासिक जीत में मुख्य कोच अनुप्रिया मंडल के सटीक प्रशिक्षण और सधी हुई रणनीति का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने न केवल अपनी तकनीक में सुधार किया, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखा। धमतरी जिला क्रिकेट संघ ने कोच मंडल के समर्पण की सराहना करते हुए इसे जिले के गौरव का पल बताया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!