Uncategorized

उड़ीसा से गांजा लेकर जा रहे थे दिल्ली:20.400 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मोटर सायकल व मोबाइल सहित 11.80 लाख रूपये का मशरूका जब्त

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटर सायकल में दो व्यक्ति उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर परिवहन करते हुए जा रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मेन रोड रतावा फॉरेस्ट नाका के सामने घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए एवं वाहन क्रमांक के आधार पर मोटर सायकल को रोककर दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उनकी विधिवत तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग एवं सफारी बैग के अंदर सेलोटेप से पैक किया हुआ 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 10,20,000 रूपये है, बरामद हुआ।पुलिस ने गांजा के अतिरिक्त रॉयल एनफील्ड मोटर सायकल कीमत 1,50,000 रूपये एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 10,000 रूपये भी जब्त किया। इस प्रकार कुल 11,80,000 रूपये का मशरूका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियो मे एहतेशाम,पिता इस्लाम,27 वर्ष, निवासी बेहडा सादात,बहरह सादत ककरौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश),तुषार कश्यप, पिता अनिल कुमार कश्यप, 23 वर्ष, निवासी एफ 178 गली नं.05 चांद बाग करावल नगर, मंदिर मार्ग, उत्तर पूर्वी दिल्ली शामिल है.दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!