Uncategorized

गुजरा में गायत्री परिवार का वृक्षारोपण महाअभियान:108 पौधे लगाए गए, सुरक्षा का लिया गया संकल्प

हरियाली के पावन अवसर पर वृक्षारोपण महाअभियान अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार एवं वृक्षमित्र समिति गुजरा द्वारा फलदार, फूलदार, छायादार एवं विभिन्न प्रकार के 108 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप नाग जिला समन्वयक ने कहा कि वक्षारोपण पुण्य एवं परमार्थ का कार्य है।मानव जीवन का आधार पेड़ पौधे हैं। बिना पेड़ पौधों के हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। स्वस्थ, निरोग एवं दीर्घायु जीवन के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती खिलेश्वरी किरण प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ धमतरी ने कहा कि पेड़ पौधे हमें निरंतर शुद्ध वायु के साथ फल, फूल औषधि एवं अन्य चीजें प्रदान करते है। गोविन्द साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किसानों को हरियाली पर्व की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच दुर्गेश्वरी साहू, विशिष्ट अतिथिगण फागेश्वरी साहू जनपद सदस्य, साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रहलाद साहू,सिलीडीह से पहुंचे दुलार सिन्हा जी ने भी वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया।वृक्ष मित्र प्रमुख चूरण लाल साहू जो अभी तक 1200 पौधे लगा चुके हैं जो सुरक्षित है ने बताया कि आज 22प्रजाति के जैसे बरगद, नीम, आम, पीपल, कदंब, आंवला,करंज,रायजाम, हर्रा, बहेड़ा आदि पौधे लगाया गया। उन्होंने बताया कि पौधों की सुरक्षा टी गार्ड के लिए 74 दान दाताओं ने सहयोग दिया है। उन्हें धन्यवाद दिया। तत्पश्चात जिला समन्वयक दिलीप नाग द्वारा उपस्थित परिजनों को एक-एक पौधा लगाकर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प कराया। कार्यक्रम का प्रभाव शाली संचालन शिक्षक डामनलाल साहू एवं आभार प्रदर्शन गुजरा इकाई प्रमुख ग्राम विकास समिति अध्यक्ष रेखराम साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में धमतरी से पहुंचे वरिष्ठ गायत्री परिजन डा रामचंद्र मेश्राम, राजकुमार साहू, शेखन साहू, पुरुषोत्तम निरमलकर के साथ ग्राम गुजरा के वरिष्ठ परिजन अश्वा राम साहू, गंगा राम साहू,वृक्ष मित्र समिति से चूरन लाल साहू,लिकेश साहू, खूबलाल साहू,चोवा राम साहू, सहित दया राम साहू पूर्व जनपद सदस्य, सुनील साहू,दूज राम साहू, नंदलाल साहू, गौकरण साहू,नानक राम साहू, फूल जी जगदीश राव, कामिनी साहू, महिला मण्डल के सदस्य एवं बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!