Uncategorized

पेयजल आपूर्ति की शुद्धता जानने बनिया पारा में 25 विभिन्न क्षेत्रों के टेपनलो से उठाया गया सेम्पल

निगम व स्वास्थ्य अमला के साथ पार्षद पिन्टू यादव घर- घर पहुंच कर वस्तु स्थिति से हो रहे हैं अवगत

आमजनमानस के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु उठाया जावेगा हर संभव कदम -: विजय मोटवानी

घर-घर शुद्ध पेयजल पंहूचना है हमारी प्राथमिकता-: अखिलेश सोनकर

धमतरी- बनियापारा वार्ड में पीलिया एवं डायरिया की मिल रही शिकायतों के बाद जहां महापौर, आयुक्त एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर वास्तविकता से रूबरू होकर इसे नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं ,वही बुधवार की शाम को ली गई है तथा गुरुवार की सुबह भी ली जायेगी जिसमें नगर निगम के पार्षदों की टीम जिसमें लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी, जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नीलेश लुनिया सामान्य प्रशासन एवं विधि विभाग की अध्यक्ष हिमानी साहू, वार्ड पार्षद तथा खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव तथा कुलेश सोनी के द्वारा वार्ड के चारों तरफ की अलग अलग दिशाओं से पेयजल आपूर्ति होने वाले टेपनलो से बोतलों में पांच पांच बोतल, इस प्रकार 25 बोतल एकात्रित कर पीने के पानी की शुद्धता की विभिन्न स्तरों पर समुचित मापदंडों के साथ जांच हेतु उठा लिया गया है। उक्त पेयजल को फिल्टर प्लांट स्थित लैब, पीएचई विभाग तथा सिंचाई विभाग के मान्यता प्राप्त लैब से सेंपलो का विभिन्न स्तरों पर जांच कराने के बाद आवश्यक रहा तो अन्य जांच एजेंसी जिसमें राजधानी सहित प्रदेश के बाहर के मान्यता प्राप्त संस्था से भी पानी के शुद्धता के मापदंडों का समुचित रूप से जांच करने की व्यवस्था की जाएगी इसके साथ ही वर्तमान में निगम तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी वस्तु स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ।यदि आवश्यकता पड़ी तो विशेष कैंप वार्ड में लगाया जाएगा।
निरीक्षण के दरमियान वार्ड की जनता को विजय मोटवानी ने अस्वस्त किया कि बनिया पारा मे ही नहीं बल्कि 40 वार्ड के शहर की आम जनता को स्वास्थ्यगत सुरक्षा प्रदान करने के लिए समय रहते हर संभव सहयोग एवं कदम उठाने के लिए नगर निगम तैयार हैं। इसके साथ ही जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर ने कहा कि घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचे यह हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए पानी टंकियां को अपग्रेड करने के साथ-साथ नई पाइप लाइनों का विस्तार किया जा रहा है जिससे पुरानी पाइप लाइन में आने वाली प्रदूषण की समस्या लीकेज तथा टाइम बार हो जाने से कफ जमा होने के कारणों का समुचित निदान किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!