प्रांतीय शिशुवाटिका आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

कुरुद। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ की योजनानुसार प्रांतीय शिशुवाटिका आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में हुआ। 14 से 30 मई तक चलने वाले इस 14 दिवसीय गहन आवासीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथियों द्वारा मां भारती, राष्ट्रमाता जीजाबाई और माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए सरस्वती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष रामभरोसा सोनी ने सरस्वती शिशु मंदिर योजना, इसके जमीनी क्रियान्वयन और ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीतिÓ पर अत्यंत प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती ईश्वरी तारक ने भी उद्बोधन दिया। शिशुवाटिका प्रांत प्रमुख रामकुमार वर्मा ने वर्गवृत्त कथन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में वेदनाथ चन्द्राकर (राजिम विभाग प्रमुख), रेवाराम सोनी, देवनाथ सोनी (साहित्य विभाग सदस्य एवं अध्यक्ष, विवेकानंद शिशु संस्कार समिति कुरूद) विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे प्रशिक्षण काल के दौरान रेश यादव (विभाग समन्वयक, राजिम विभाग) का सतत सानिध्य और मार्गदर्शन संभागियों को प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का आत्मीय परिचय प्रधानाचार्य जितेन्द्र निर्मलकर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर संस्था के प्राचार्य श्रीनिवास शुक्ला ने सभी आगंतुक अतिथियों, मार्गदर्शकों और प्रशिक्षार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
