Uncategorized

राजेश जगत ने कोतवाली व अवधराम साहू ने कुरूद थाना प्रभारी का लिया चार्ज

धमतरी। धमतरी कुरूद थाना प्रभारी के ट्रांसफर के बाद कुरूद थाने की कमान नए थाना प्रभारी अवध राम साहू ने सम्हाल ली है। साथ ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के रुप में निरीक्षक राजेश जगत ने भी प्रभार ले लिया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिले के एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले के थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया था जिसमे कुरूद थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू को कुरूद से अर्जुनी थाने के साथ साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि कुरूद थाने की कमान अब नए थाना प्रभारी अवध राम साहू सम्हालेगे जिन्होंने थाने का चार्ज भी ले लिया है। वहीं कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश जगत को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!