मजदूर दिवस पर कांग्रेसियों ने मजदूरों को वाटर बॉटल व गमछा प्रदान कर किया सम्मान
शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी 1 द्वारा घड़ी चौक के पास किया गया मजदूरों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी। आज मजदूर दिवस के अवसर पर शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी 1 द्वारा मजदूरों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय घड़ी चौक के पास किया गया। जहां कांग्रेसियों ने मजदूरों का सम्मान कर उनके साथ समय बिताया। मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों द्वारा मजदूरों को वाटर बॉटल व गमच्छा भेंटकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही मजदूरों के साथ कांग्रेसियों ने स्वल्पाहार किया। इस दौरान विधायक ओंकार साहू सहित अन्य वरिष्ठ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने मजदूरों से चर्चा करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में परिवार के भरण पोषण हेतु मजदूर कड़ी धूप में मेहनत करते है। ऐसे में उन्हें धूप से बचने गमच्छा व प्याऊ बुझाने पानी की आवश्यकता होती है इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें पानी बॉटल व गमच्छा प्रदान किया गया। इस दौरान विधायक ओंकार साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी 1 के अध्यक्ष आकाश गोलछा, दीपक सोनकर, मदन मोहन खण्डेलवाल, विजय प्रकाश जैन, राजेश पाण्डेय, होरीलाल साहू, रफीक भाई इत्रवाले, शांतिलाल जैन, योगेश शर्मा, आशुतोष खरे, सूरज पासवान, विक्रांत पवार, नमन बंजारे, समीर जोशी, प्रवीण नामदेव, संजु साहू, मनीष जोशी, भागी ध्रुव, सूर्यप्रभा चेटियार, सबीना अंजुम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।



