विकसित भारत जी-रामजी एक्ट से ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा : नीलू शर्मा
छग पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष का धमतरी आगमन, पहुंचे हाईवे चैनल के जिला कार्यालय

धमतरी। कल छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा धमतरी पहुंचे इस दौरान वे हाईवे चैनल के जिला कार्यालय भी पहुंचे जहां उन्होने चर्चा करते हुए कहा कि 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हो रहा विकसित भारत जी-रामजी एक्ट ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल गांवों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुलाकात के दौरान नीलू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कानून दूरगामी परिणाम देने वाला साबित होगा। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों को अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास की मजबूत नींव तैयार करना है। इससे गांवों से पलायन कम होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। नीलू शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस नई व्यवस्था का लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस नई पहल का स्वागत करने और इसके सफल क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील भी की।

